सादुलपुर | समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन कमला कस्वां की अभिशंसा पर विधानसभा क्षेत्र की तीन माध्यमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। जिप सदस्य कुलदीप पूनिया ने बताया कि बिसलाण, रावतसर कुंजला व धानोठी बड़ी के स्कूल को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। ग्रामीणों ने चेयरमैन कस्वां, सांसद राहुल कस्वां का आभार व्यक्त किया।