सादुलपुर | भैंसली में शुक्रवार सुबह खेत में फव्वारा लाइन बदलते समय करंट लगने पर एक 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। विनोद पुत्र चंद्रभान जाट निवासी भैंसली ने रिपोर्ट दी कि ताऊ सुरजभान का लड़का राजकुमार खेत में पानी की लाइन बदल रहा था। इस दौरान ऊपर से निकल रही 11 केवी लाइन से पाइप टच हो गई।