पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार से 28 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धमुख पुलिस ने राजगढ़-भादरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार में भरकर पंजाब तस्करी कर ले जाया जा रहा 28 किलो डोडा पोस्त जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। एसएचओ रामबिलास बिश्नोई के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर राजगढ़-भादरा रोड पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान आ रही कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो कार की डिकी में 28 किलो डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने उक्त डाेडा पोस्त जब्त कर कार में सवार सुखविंद्र (30) पुत्र सुरजीतसिंह सिक्ख निवासी बसिया व जलमनसिंह (59) पुत्र बच्चनसिंह रामदासिया निवासी सिलोआनी, रायकोट (पंजाब) को गिरफ्तार किया। राजगढ़ एसएचओ भगवानसहाय मीणा ने बताया कि 21 मई तक रिमांड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...