चूरू | जिला परिवहन कार्यालय ने आदेश कर जिले में सात प्रदूषण जांच केंद्रों को ही प्रदूषण प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए अधिकृत किया है। डीटीओ दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि गैर परिवहन वाहनों विक्रेताओं के द्वारा ही वाहनों का पंजीयन स्वयं ही किया जाएगा। कुमार सर्विस स्टेशन सादुलपुर, गिरीश सर्विस स्टेशन कोर्ट रोड चूरू, धेतरवाल इंटरप्राइजेज राजगढ़ रोड तारानगर, साई इच्छा मोबाइल प्रदूषण सेंटर आनंदसिंहपुरा तारानगर, अमर शहीद फिलिंग स्टेशन एनएच 65 राजगढ़ रोड चूरू, शिव शक्ति मोटर ड्राइविंग स्कूल एनएच 65 राजगढ़ व बालाजी प्रदूषण जांच केंद्र मोटर मार्केट शामिल हैं।