पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • वेतन विसंगतियों और राज्य सेवा में शामिल करने की मांग

वेतन विसंगतियों और राज्य सेवा में शामिल करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अभियोजन अधिकारी।

सादुलपुर | अभियोजन अधिकारियों ने शुक्रवार को अभियोजन अधिकारी को राज्य सेवा में शामिल करने तथा अभियोजन सेवा अधिकारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। अभियोजन अधिकारी सुरेंद्र सांखला, महेश कुमार नेहरा व विनोद बेनीवाल की ओर से दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अभियोजन न्याय प्रशासन का महत्वपूर्ण घटक है। इसके बावजूद इनका वेतन मान सबसे कम है। विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट योग्यता रखने वाले अधिवक्ता इस सेवा में आना ही पसंद नहीं करते और आ भी जाते हैं तो मौका मिलते ही अन्य सेवाओं के लिए पलायन कर जाते हैं। ज्ञापन में लिखा गया है कि इस सेवा कार्य की सरकार द्वारा भी लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि आवश्यकता है कि राज्य की अन्य सेवाओं की भांति इस सेवा अधिकारियों को भी अन्य समान वेतन दिया जाए तथा अतिरिक्त लाभ सुविधाएं भी प्रदान की जाए।

खबरें और भी हैं...