पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाखलाण बड़ी में शिविर 229 मामले निबटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत लाखलाण बड़ी के अटल सेवाकेंद्र पर शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। शिविर में खाता विभाजन आठ, नामातंकरण 68, शुद्धि 82, रास्ता छह, नकले 155, इजराय तीन व पथरगढ़ी एक काम किए गए। एसडीएम सुभाष कुमार, तहसीलदार प्रदीप चाहर, सरपंच संतकुमार सिंह, नायब तहसीलदार धीरज झाझड़िया, ग्रामसेवक मांगेराम आदि ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही सभी समस्याओं का समाधान किया। शिविर में मोहनसिंह, प्रहलादसिंह, बजरंग, चुन्नीलाल, अशोकसिंह, शुभराम नायक, आनंद सिंह, दलीप सिंह, अजीतसिंह ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...