राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह (एसीजेएम) के निर्देशानुसार शुक्रवार को मातामंडी के पीछे स्थित कच्ची बस्ती में नालसा की स्कीम के तहत विधिक सेवा कार्यक्रम हुआ। एडवोकेट प्रीतम कुमार शर्मा ने नालसा द्वारा चलाई जा रही पीड़ित प्रतिकर स्कीम, बच्चों से मैत्रीपूर्ण संबंध, बाल मजदूरी, लैंगिक अपराध के संबंध बालकों का संरक्षण के कानून, महिलाओं के कल्याण व पुनर्वास से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शर्मा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा संबंधित कानून पर प्रकाश डाला। संचालन विनोद कुमार ने किया।