ग्राम पंचायत सूरतपुरा व राघा बड़ी में पंचायतीराज योजनाओं, महात्मा गांधी नरेगा योजना व सांसद काेटे से 7.82 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शुक्रवार को सांसद राहुल कस्वा ने लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि भाजपा वर्तमान समय में भारत का ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की सरकारें सभी वर्गों के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर चलने वाली एकमात्र पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समाज कल्याण बोर्ड चेयरमैन कमला कस्वा ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है और इसके लिए वे दृढ़ संकल्पित है। सूरतपुरा सरपंच महेंद्र पूनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मचंद गोदारा, महामंत्री सुरेंद्र स्वामी, राघा बड़ी सरपंच सुदेश, पंस सदस्य सुलोचना देवी, भाजपा देहात अध्यक्ष सत्यवीर पूनिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंजीत जांगिड़, सुखदेव मेघवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन कुलदीप पूनिया ने किया।
सादुलपुर. विकास कार्यों का लोकार्पण करते सांसद राहुल कस्वां।
भास्कर न्यूज | सादुलपुर