अखिल भारतीय किसानसभा तहसील कमेटी की ओर से पिछले दो वर्षों से बकाया बीमा क्लेम की मांग को लेकर 22 मई को मिनी सचिवालय पर डेरा डालो घेरा डालो’ आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष माईचंद बागोरिया ने बताया कि पिछले दो माह से 11 सूत्री मांगों को लेकर किसान धरना दे रहे हैं, भाजपा सरकार व प्रशासन किसानों की मांगों को अनदेखी कर रही है। उपाध्यक्ष भगतसिंह ने बताया कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए 22 मई को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर शुक्रवार को लंबोर छिंपीयान, खेड़ी, बड़ी, छोटी, बैरासर छोटा, बुद्धू, गुमाना, बड़ा व मझला में किसानों से जनसंपर्क कर आंदोलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। जनसंपर्क में रामसिंह, मंत्री बनवारीलाल बेनीवाल, होशियारसिंह, निहालसिंह, बनवारीलाल मूंड आदि शामिल रहे। इधर, मिनी सचिवालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 61 वें दिन जारी रहा। धरने पर चंद्रपाल राहड़, सोहन, मोहरसिंह उपस्थित थे।
सादुलपुर. धरने पर बैठे किसान।
भास्कर न्यूज | सादुलपुर