पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • प्रवीण कुमार को मिला बेस्ट एथलीट का पुरस्कार, 100 मीटर दौड़ में प्रिंयका व 200 मीटर में लक्ष्मी ने जीता गोल्ड

प्रवीण कुमार को मिला बेस्ट एथलीट का पुरस्कार, 100 मीटर दौड़ में प्रिंयका व 200 मीटर में लक्ष्मी ने जीता गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणा प्रताप चौक स्थित रामावि के खेल मैदान में जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स महिला व पुरुष प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। वीरेंद्रसिंह लाखलाण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी ईश्वर लांबा तथा विशिष्ट अतिथि खेल संघ के अध्यक्ष हाकम अली, एबीईईओ केडी शर्मा, कैप्टन सुनील गोदारा, सतीश पूनिया, सोमपाल पूनिया, विजय कोच, मनोज पूनिया, राजकुमार पूनिया, जगप्रवेश पूनिया, कोच गुणपाल व रामकिशन सुबेदार थे। सचिव ठाकुरमल शर्मा व वीरेंद्रसिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। संयुक्त सचिव दिनेश पूनिया ने संचालन किया। दिनेश पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियंका ने गोल्ड व मीरा सुथार ने सिल्वर, 200 मीटर में लक्ष्मी जाट ने गोल्ड व प्रीति ने सिल्वर, 400 मीटर में आशा ने गोल्ड व शर्मिला ने सिल्वर, लंबी कूद में सुष्मिता ने गोल्ड व सुमन ने सिल्वर, त्रिकूद में शर्मिला ने गोल्ड व सुमन ने सिल्वर, हाई जंप में मैना पारीक ने गोल्ड व भत्तेरी ने सिल्वर, शॉटपुट में रेणु ने गोल्ड व मैना पारीक ने सिल्वर तथा भाला फैंक में सोनू ने गोल्ड व मंजू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमरदीप ने गोल्ड व कृष्ण ने सिल्वर, 400 मीटर में मंदीप ने गोल्ड व नेमीचंद ने सिल्वर, 800 मीटर में चंद्रभान ने गोल्ड व राहुल ने सिल्वर मेडल जीता। इसी क्रम में 1500 मीटर में पंकज ने गोल्ड व संदीप ने सिल्वर, 5000 मीटर में पवनसिंह ने गोल्ड व शाहजहां ने सिल्वर, 10000 मीटर में नरेंद्र ने गोल्ड व सुरेंद्र ने सिल्वर, लंबी कूद में सोनू कुमार ने गोल्ड व संजय चाहर ने सिल्वर, हाई जंप में रवि कुमार ने गोल्ड व मांगेराम ने सिल्वर, गोला फैंक में अक्षय ने गोल्ड व रविंद्र ने सिल्वर, भाला फैंक में रवि कुमार ने गोल्ड व रमेश ने सिल्वर, हेमर थ्रो में प्रदीप कुमार ने गोल्ड व रविंद्र कुमार ने सिल्वर तथा डिस्कस थ्रो में प्रवीण कुमार ने गोल्ड व प्रदीप कुमार ने सिल्वर मेडल जीते। उन्होंने बताया कि बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्रवीण कुमार को दिया गया, जो डिस्कस थ्रो में अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी में लगे हैं। विजेता खिलाड़ी छह व सात जून को उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

खेल-समाचार

सादुलपुर. एथलेटिक्स में विजेता को पुरस्कृत करते अतिथि।

लोहा के हैंडबॉल ग्राउंड पर गांवों से जुटे खिलाड़ी, गर्मी में हैंडबाल के गुर सीखे रहे हैं 60 खिलाड़ी

पड़िहारा. तेज गर्मी के इस दौर में जहां लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। इसके उलट गांव लोहा की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान पर हैंडबॉल के गुर सीखने के लिए खिलाड़ियों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को लोहा सहित खोथड़ी व भोजासर के खिलाड़ी हैंडबॉल खेल की बारीकियों को सीखने के लिए चार घंटे पसीना बहाया। प्रशिक्षक रवि गौड़ के निर्देश में 33 दिनों तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन शिविर का क्षेत्र के हैंडबॉल खिलाड़ी लाभ ले रहे हैं। शिविर की खास बात यह है कि अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को अंकुरित चनों का पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई) की ओर से संचालित विस्तार केंद्र पर 15 मई को शुरू हुए शिविर में 30 खिलाड़ियों ने शुरूवात की थी, जो संख्या बढ़कर रविवार को 60 से ऊपर पहुंच गई है।

रात्रिकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सहजूसर जीता : चूरू | सहजूसर में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन छह मैच खेले गए। पहला मैच सहजूसर ए वर्सेज महालक्ष्मी चूरू के बीच हुआ। सहजूसर ने पहले खेलते हुए 105 रन का लक्ष्य दिया। इमरान खां ने 7 गेंद में पांच छक्के की बदौलत 35 रन की पारी खेली। कमल सैनी ने तीन विकेट लेकर चूरू को 36 रन पर ऑल आउट कर दिया।

भास्कर न्यूज | सादुलपुर

महाराणा प्रताप चौक स्थित रामावि के खेल मैदान में जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स महिला व पुरुष प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। वीरेंद्रसिंह लाखलाण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी ईश्वर लांबा तथा विशिष्ट अतिथि खेल संघ के अध्यक्ष हाकम अली, एबीईईओ केडी शर्मा, कैप्टन सुनील गोदारा, सतीश पूनिया, सोमपाल पूनिया, विजय कोच, मनोज पूनिया, राजकुमार पूनिया, जगप्रवेश पूनिया, कोच गुणपाल व रामकिशन सुबेदार थे। सचिव ठाकुरमल शर्मा व वीरेंद्रसिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। संयुक्त सचिव दिनेश पूनिया ने संचालन किया। दिनेश पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियंका ने गोल्ड व मीरा सुथार ने सिल्वर, 200 मीटर में लक्ष्मी जाट ने गोल्ड व प्रीति ने सिल्वर, 400 मीटर में आशा ने गोल्ड व शर्मिला ने सिल्वर, लंबी कूद में सुष्मिता ने गोल्ड व सुमन ने सिल्वर, त्रिकूद में शर्मिला ने गोल्ड व सुमन ने सिल्वर, हाई जंप में मैना पारीक ने गोल्ड व भत्तेरी ने सिल्वर, शॉटपुट में रेणु ने गोल्ड व मैना पारीक ने सिल्वर तथा भाला फैंक में सोनू ने गोल्ड व मंजू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमरदीप ने गोल्ड व कृष्ण ने सिल्वर, 400 मीटर में मंदीप ने गोल्ड व नेमीचंद ने सिल्वर, 800 मीटर में चंद्रभान ने गोल्ड व राहुल ने सिल्वर मेडल जीता। इसी क्रम में 1500 मीटर में पंकज ने गोल्ड व संदीप ने सिल्वर, 5000 मीटर में पवनसिंह ने गोल्ड व शाहजहां ने सिल्वर, 10000 मीटर में नरेंद्र ने गोल्ड व सुरेंद्र ने सिल्वर, लंबी कूद में सोनू कुमार ने गोल्ड व संजय चाहर ने सिल्वर, हाई जंप में रवि कुमार ने गोल्ड व मांगेराम ने सिल्वर, गोला फैंक में अक्षय ने गोल्ड व रविंद्र ने सिल्वर, भाला फैंक में रवि कुमार ने गोल्ड व रमेश ने सिल्वर, हेमर थ्रो में प्रदीप कुमार ने गोल्ड व रविंद्र कुमार ने सिल्वर तथा डिस्कस थ्रो में प्रवीण कुमार ने गोल्ड व प्रदीप कुमार ने सिल्वर मेडल जीते। उन्होंने बताया कि बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्रवीण कुमार को दिया गया, जो डिस्कस थ्रो में अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी में लगे हैं। विजेता खिलाड़ी छह व सात जून को उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

सादुलपुर में हुई जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स स्पर्धा का समापन

पड़िहारा. लोहा में हैंडबॉल खेल का अभ्यास करते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...