पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ददरेवा में 150 घरों के लोग पानी संकट से परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | ददरेवा गांव के आथुणा मोहल्ला में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वार्ड पंच भगवती देवी सोनी, पन्नालाल सोनी, रमेश, शंकर, इंद्रसिंह, अमरसिंह, घीसाराम, असगर खां, सुभाष आदि ने बताया कि मोहल्ले के वार्ड एक व दो में पेयजल सप्लाई बिल्कुल ठप्प पड़ी हुई है, जिससे उन्हें टैंकर डलवाकर अपना जीवन बसर करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन देकर पाइप लाइन डलवाने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने 10 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। करीब 150 घर पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...