ग्राम पंचायत नुहंद के गांव बास मामराज में रविवार को सभा हुई, जिसे एआईसीसी सदस्या व प्रदेश सचिव कृष्णा पूनिया ने संबोधित किया।
मोतीराम खलेरिया की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा खोली गई स्कूलों को बंद कर दिया है, वहीं छात्रों को पिछले वर्ष की छात्रवृति आज तक नहीं मिली है। क्षेत्र में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, इसके बाद भी क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस मौके पर झुंझुनूं जिला प्रमुख सुमन रायला, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर लांबा, पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में चंदगीराम नेहरा, ओमप्रकाश सांगवान, हरिसिंह सांगवान, राजेंद्र, रोहताश, इंद्राज, लिछमण स्वामी, रामस्वरूप, देवकरण आदि मौजूद थे।
सादुलपुर. बास मामराज में सभा को संबोधित करती कृष्णा पूनिया।