सादुलपुर | जयपुर में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के स्थापना दिवस पर रविवार को बिरला ऑडिटोरियम में हुए महिला रक्तदाता सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय गायिका मनीषा शांडिल्य का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी तथा विशिष्ट अतिथि ब्लड बैंक के मानद सचिव डॉ. एसएस अग्रवाल, श्याम जाजू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. महेश शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मीनाक्षी लेखी व जयपुर सांसद रामचरण बोहरा रहे। अतिथियों ने व्यक्तिगत श्रेणी में कस्बे की अंतर्राष्ट्रीय गायिका मनीषा शांडिल्य को रक्त गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। समारोह में संस्थागत, व्यक्तिगत और कपल श्रेणी की 71 महिला रक्तदाताओं का रक्त गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।