सादुलपुर | हमीरवास पुलिस की ओर से शनिवार को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार स्थाई वारंटी व पिलानी के तीन हत्याकांड के मामले में वांछित आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर सौंपा गया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेशसिंह उर्फ शानू पुत्र माधसिंह राजपूत निवासी बिराण को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।