कोर्ट रूम में फायरिंग का आरोपी मिंटू रिमांड पर
सादुलपुर | कोर्ट रूम में फायरिंग व अजय जैतपुरा मर्डर मामले में गिरफ्तार नामजद आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर सौंपा गया है। थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि उक्त मामले में गिरफ्तार बहल थाने के हार्डकोर अपराधी मिंटू मोडासिया को बुधवार को काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे सात दिन तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।