नेशल बड़ी गांव से महिला के अपहरण का मामला दर्ज
सादुलपुर | हमीरवास थाने में महिला के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। नेशल बड़ी के गोविंद पुत्र गुलजारी नायक ने रिपोर्ट दी कि वह मंगलवार सुबह मजदूरी पर गया था। शाम को घर आया तो उसकी प|ी रेखा घर पर नहीं थी। बुधवार सुबह गांव की महिला ने बताया कि रेखा को विजेंद्र पुत्र मुंशीराम व एक अन्य जबरदस्ती जीप में डालकर ले गए। मामले में विजेंद्र की बहन संजू का भी हाथ है। विजेंद्र के घर वालों को उलाहना दिया तो प|ी को घर पहुंचाने की बात कही।