पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चांदगोठी में एक करोड़ 85 लाख से बनी नई पीएचसी अब प्रसूताओं को नहीं जाना पड़ेगा पिलानी सादुलपुर

चांदगोठी में एक करोड़ 85 लाख से बनी नई पीएचसी अब प्रसूताओं को नहीं जाना पड़ेगा पिलानी-सादुलपुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदगोठी सहित आस-पास के 10 गांवों के हजारों लोगों के लिए राहत की खबर हैं। पुराने सामुदायिक भवन में चलने वाली पीएचसी की एक करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से नई बिल्डिंग तैयार हो गई है। बुधवार को सांसद राहुल कस्वा ने इसका उद्घाटन भी कर दिया।

खास बात ये है कि अब महिला-पुरुष के अलग-अलग वार्ड होने के साथ-साथ लेबर रूम, प्रसूति वार्ड, दो कमरे की एक लैब, स्टोर, डीडीसी, स्टाफ व डॉक्टरों के बैठने के लिए छह कमरे वातानुकूलित नए भवन में बनाए गए है। सरपंच धर्मपाल पूनिया की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि 185 लाख से बनी सीएचसी हजारों ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी। पहले रोज रोगियों और स्टाफ को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं लैब होने से 15 तरह की रक्त, पेशाब, टीबी सहित अन्य जांचे रोगियों की यहीं हो सकेगी। प्रसूताओं के लिए सबसे राहत ये है कि उन्हें अब पिलानी या सादुलपुर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि पहले यहां प्रसव की सुविधा नहीं थी। सांसद ने कहा कि राजगढ़ के चारों तरफ हाईवे का जाल बिछवा दिया गया है और आने वाले कुछ ही दिनों में लोकसभा क्षेत्र को दो नेशनल हाईवे ओर मिलने वाले हैं। केंद्र सरकार ने यमुना के पानी को जिले में पहुंचाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत जिले की 65 हजार हैक्टेयर जमीन सिंचित की जाएगी। इस 20 हजार करोड़ की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूर किया है और तीन माह में डीपीआर का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने कहा कि राजगढ़ के विकास के लिए भाजपा ने कमर कस रखी है। कॉलेज के लिए छह करोड़ का बजट आबंटित किया जा चुका है। राजगढ़-पिलानी रोड व आेवरब्रिज का इसी माह में शिलान्यास किया जाएगा। समाज कल्याण बोर्ड चेयरमैन कमला कस्वा ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों का कर्जामाफी कर राहत पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की मंशा है कि जरूरतमंद को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।

आरसीएचओ डॉ. सुनील जांदू ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झाेलाछाप डॉक्टरों की भरमार है और उनका शिकार भोलीभाली जनता हो रही है। संचालन जिप सदस्य कुलदीप पूनिया ने किया। समारोह में जिला उपाध्यक्ष धर्मचंद गोदारा ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में थिरपाली सरपंच प्रेम कुमार, नुहंद सरपंच छोटूराम, नीमां सरपंच रमेश कुमार, ढ़ाणी मौजी सरपंच बलबीर तेतरवाल, लाखलाण सरपंच संतकुमार, प्रतापसिंह राठौड़, होशियारसिंह, सुबेसिंह, पूर्व सरपंच बलवीर, रणसिंह, पंस सदस्य राजकुमार, महामंत्री सुरेंद्र स्वामी, युवा मोर्चा के सुभाष शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। पीएचसी प्रभारी सुखबीरसिंह ने आभार व्यक्त किया।

सादुलपुर. समारोह को संबोधित करते सांसद राहुल कस्वा।

झारिया में सांसद को घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला

चूरू. सांसद राहुल कस्वा का बुधवार को गांव झारिया में ग्रामीणों ने घोड़ी पर बैठाकर व आतिशबाजी कर स्वागत किया। गांव के मंदिर से सांसद को ग्रामीण वाहन रैली से ले गए तथा 51 किलो फूलो की माला पहनाई। सांसद ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। सांसद ने अपने कोष से 7 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र बुडानिया ने संबोधित किया। इससे पहले मुकेश भार्गव, मनोज, प्रेम गोदारा, गोपीचंद कस्वा, शीशराम सहारण, राकेश सहारण, सांवरमल कस्वा, नेमीचंद भांभू, अविनाश सहारण, प्रेम गौड़, मांगीलाल प्रजापत, रोहित मीणा, विनोद लाटा, निराणाराम सहारण, केसर माली आदि ने सांसद का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...