पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • शनिदेव के जन्मोत्सव पर केक काटा, वट सावित्री पर्व पर किया महाशनि अभिषेक, रात को जागरण

शनिदेव के जन्मोत्सव पर केक काटा, वट सावित्री पर्व पर किया महाशनि अभिषेक, रात को जागरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन अस्पताल के पास स्थित सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर में शनि जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। महिला मंडल की ओर से भजन संध्या हुई, जिसमें गायकार प्रमोदरानी बैरासरिया ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर भगवान शनिदेव को रिझाया। पुजारी हीरालाल भार्गव के साथ मोना मोहता, ज्योति सरावगी, प्रभा चंगोईवाला, श्यामा शर्मा, मंजू लुहारीवाला, शीला बंसल व बाला देवी ने केक काटकर भगवान शनिदेव का जन्मदिन मनाया। गायकार का कमला देवी भार्गव ने दुपट्‌टा पहनाकर व अंजू देवी ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। श्रद्धालुओं ने तेल, तिल व उड़द चढ़ाकर शनिदेव की पूजा की। सुशीला देवी, राजा देवी, कृष्णा व खुशी ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

रतनगढ़ | वार्ड 35 में रामचंद्र पार्क के पीछे स्थित प्राचीन शनि मंदिर में केक काटकर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया। पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोषकुमार इंदौरिया, भाजपा महामंत्री अरविंद इंदौरिया, पार्षद राकेश शर्मा, राजेंद्रसिंह बीदावत, पवन, रामधन ने सामूहिक रूप से पांच किलोग्राम का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। अमावस्या को वट सावित्री पर्व पर पुजारी सांवरमल भार्गव के सानिध्य में महाशनि अभिषेक भी हुआ तथा रात में जागरण लगाया गया। गायक रेखाराम, गायक कलाकार अरविंद इंदौरिया ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।

धर्म-समाज

सादुलपुर व रतनगढ़ के मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

सादुलपुर. शनि मंदिर में केक काटकर शनि जयंती मनाती महिला श्रद्धालु।

सुजानगढ़ में 1100 दीपकों से भगवान शनिदेव की पूजा की

सुजानगढ़. सूर्यपुत्र शनिदेव महाराज की जयंती पर भृगु सेना राजस्थान की ओर से एनके लोहिया स्टेडियम में जागरण लगाया गया। जागरण का शुभारंभ 1100 दीपकों से भगवान शनिदेव की पूजा कर किया गया। महंत विशालगिरी महाराज के सानिध्य में हुई लगे जागरण में मेवाड़ के लैहरुदास वैष्णव ने रामायण चौपाई, मां की ममता, कलयुग की उल्टी गंगा आदि सहित अन्य भजनों की प्रस्तुतियां दी। जैसलमेर के युवा कलाकार छोटूसिंह रावणा ने सतरंग लहरिया, महाराणा प्रताप, धरती धोरां री सहित लोकगीतों से राष्ट्र भक्ति व बेटी बचाने का संदेश दिया। संपत दाधीच मुंबई, र हरी बीकानेरी, राकेश चौहान, अनिता चौधरी ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। अतिथि के रूप में बीएल भाटी, घासीराम भार्गव, पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, अमित भार्गव, मूलचंद डीडवाना, नथमल भार्गव, जितेंद्र, धर्मेंद्र, मदनदास, रामेश्वर भार्गव, नेमीचंद जोशी किशनगढ़, हरदेवसिंह, सुभाषचंद्र नवलगढ़ आदि का भृगु सेना की ओर से स्वागत किया गया। भृगु सेना प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भार्गव ने आभार व्यक्त किया। संचालन किशोरदास स्वामी ने किया।

सुजानगढ़ . भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार व उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...