मंत्री वेतन विधेयक की प्रतियां जला सरकारी बंगला खाली करने की मांग
चूरू. कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते दीनदयाल वाहिनी के कार्यकर्ता।
भास्कर संवाददाता | चूरू
दीनदयाल वाहिनी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने मंत्री वेतन विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। दीनदयाल वाहिनी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हरिसिंह बेनीवाल, जिला सह समन्वयक महेश मिश्रा, जिला महिला समन्वयक अंजु शर्मा, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जानु, युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष कमल सोनी, रतनगढ़ विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार महर्षि, सादुलपुर विधानसभा अध्यक्ष अजय शास्त्री व दीनदयाल वाहिनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार शर्मा आदि ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तत्काल बंगला खाली करना चाहिए। ज्ञात रहे कि उत्तरप्रदेश की तरह राजस्थान ने भी मंत्री वेतन विधेयक 2017 लाया गया था, जिसके अनुसार सरकारी बंगले के साथ केबिनेट मंत्री की सारी सुविधा भी ताउम्र मिलती रहेगी। शिवदयाल पारीक, दीपक सैनी, आशीष, मेहुल शर्मा व राजकुमार आदि मौजूद थे।