बीमा क्लेम को लेकर धरना जारी
सादुलपुर | अखिल भारतीय किसानसभा तहसील कमेटी की ओर से मिनी सचिवालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 59 वें दिन जारी रहा। अध्यक्ष माईचंद बागोरिया ने बताया कि किसान पिछले दो माह से मिनी सचिवालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपाध्यक्ष भगतसिंह ने बताया कि किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। मंत्री बनवारीलाल बेनीवाल के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठे।