रिश्वत के आरोपी पटवारी को जेल भेजा
श्रीगंगानगर। एसीबी की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपी पटवारी को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। एएसपी राजेंद्र ढिढारिया के अनुसार सादुलशहर इलाके के पटवारी दिनेश यादव पुत्र देवी प्रसाद निवासी लखूवाली हैड हनुमानगढ़ को एसीबी ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि पटवारी पर सादुलशहर तहसील के चक 15 केएसडी धिंगतानिया निवासी परिवादी राजेंद्र कुमार जाट ने जुलाई 2016 में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि परिवादी के दादा सुरजाराम के नाम चक 15 केएसडी में कुल 37 बीघा नहरी जमीन में 28 बीघा जमीन का परिवादी के पिता भागीरथ व भाइयों के नाम अलग-अलग इंतकाल दर्ज कर बंटवारे की नकल जारी करनी थी। इसकी एवज में आरोपी पटवारी ने एक लाख 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।