युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा व गायक गुरदास मान कल आएंगे
श्रीगंगानगर | सादुलशहर के दशहरा मैदान में 15 अप्रैल को कांग्रेस की ओर से बदलाव रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अमन सिद्धू करेंगे। रैली में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गिदड़बाहा विधायक राजा वडिंग, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना के साथ पंजाबी लोक गायक गुरदास मान भी आएंगे। अमन सिद्धू ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में भाजपा सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं, जिसके चलते बदलाव की जरूरत है। इसलिए बदलाव रैली निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि रैली में पंजाबी गायक कलाकार गुरदास मान प्रस्तुति भी देंगे। इस मौके पर युवक कांग्रेस के मनोज खेरवा, राजकुमार जैन व सौरभ जैन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय यूथ कांग्रेस के नेता कई दिन से जुटे हुए हैं। गुरदासमान एक तरह से सादुलशहर में खुला अखाड़ा लगाएंंगे।