20 लाख की लागत से बिछाई दो पेयजल पाइप सहित 4 कार्यों का लोकार्पण
सादुलशहर| ग्राम पंचायत ताखरांवाली में करवाए गए चार विकास कार्यों का लोकार्पण पंचायत समिति प्रधान परमेश्वरी नायक ने शुक्रवार को किया। सरपंच उरमा डेलू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। सचिव रामनारायण सहारण के अनुसार, प्रधान ने करीब बीस लाख की लागत से करवाए गए पेयजल पाइप लाइन बिछाने के दोनों कार्यों के साथ-साथ दो नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान डायरेक्टर कविता गोदारा, संजय डेलू, राकेश डेलू, राजेंद्र, राकेश नायक, दौलतराम खीचड़, जोतराम नायक, हीरालाल नायब, सुभाषचंद्र जाट सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।