पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं व बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर कठुआ दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि

युवाओं व बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर कठुआ दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

शहर के बच्चों व टांटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कठुआ दुष्कर्म पीड़िता की याद में कैंडल जलाए। छात्रों ने सुखाड़िया सर्किल के आसपास मार्च निकाला। फिर भारत माता चौक पहुंचकर छात्र समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र चोटिया, मनीष जाखड़, सौरभ, गगन शर्मा रजत शर्मा, बजरंग विक्रम ज्यानी, अजय गढ़वाल, पवन, अशोक गांधी, अनिल, उमेश मोहित व जयदीप आदि ने कैंडल जलाकर कठुआ दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी।

श्रीगंगानगर। कठुआ दुष्कर्म पीड़िता की स्मृति में भारत माता चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते बच्चे व टांटिया यूनिवर्सिटी के छात्र।

उधर सादुलशहर में कठुआ व उन्नाव मामले को लेकर आक्रोशित शहरवासियों ने शुक्रवार रात्रि को अांबेडकर चौक से लेकर दुर्गा मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के माध्यम से नागरिकों ने दुष्कर्म के मामलों पर रोक लगाने, दुष्कर्म के मामलों में शीघ्र व निष्पक्ष जांच करवाने व अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। जुलूस एवं कैंडल मार्च के दौरान हरिकृष्ण कांटीवाल, रणजीतसिंह मनी, रविंद्र मोदी, कृष्ण जालप, मनोज मोदी, दिनेश गोयल, पवन बिश्नोई, हरिकृष्ण सिंगला, हर्ष बंसल, अजब खीचड़, राजदीप सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...