पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैसाखी पर्व पर शबद कीर्तन से गुरु महिमा गाई, इलाके में खुशहाली की अरदास भी की, श्रद्धालुओं ने टेका माथा

वैसाखी पर्व पर शबद कीर्तन से गुरु महिमा गाई, इलाके में खुशहाली की अरदास भी की, श्रद्धालुओं ने टेका माथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को बैशाखी पर्व मनाया गया। शहर के मुख्य गुरुद्वारे सिंहसभा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के बाद पाठ भोग डाला गया। फिर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। सिख समाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने गुरु घरों में माथा टेककर इलाके की खुशहाली की अरदास की। इस दौरान रागी जत्थों ने शबदों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया तथा गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने की सीख दी। सिंहसभा गुरुद्वारा कमेटी संरक्षक जंगीरसिंह धंजू, रघुवीर सिंह धंजू, प्रकाशसिंह जोसन, बब्बू बहोलिया, निर्मलसिंह खिंडा, गुरदेवसिंह व मघरसिंह नंदा सहित गुरुद्वारा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विधायक शिमलादेवी बावरी ने भी गुरुघर में शबद कीर्तन में भाग लिया।

रामसिंहपुर| 40 जीबी गुरुद्वारा में शनिवार को वैशाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। एक सप्ताह से जारी पाठ के भोग डाले गए। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दीवान सजाए गए। श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और खुशहाली की कामना की। पवित्र सरोवर में स्नान किया अटूट लंगर बरताया गया।

सादुलशहर में दस्तारबंदी प्रतियोगिता आयोजित, विजेता सम्मानित

सादुलशहर| दस्तारबंदी के प्रतिभागियों के साथ बाबा गुरमेल सिंह।

सादुलशहर| श्री गुरुद्वारा सिंहसभा में चल रहे श्री अखंड पाठ का भोग मुख्य सेवादार बाबा गुरमेल सिंह के सान्निध्य में डाला गया। वाहे गुरु से इलाके की खुशहाली एवं सुख-शांति की अरदास की गई। इसके बाद पूर्व पार्षद जसवंत सिंह की ओर से लंगर सेवा की गई। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के प्रधान दर्शनसिंह लालगढिय़ा, शिवचरण सिंह, रूपसिंह, दरबारा सिंह आदि ने सेवाएं दीं। इससे पूर्व दस्तार मुकाबले करवाए गए। प्रतिभा दिखाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। श्री अरोड़वंश गुरुघर में प्रधान रूपचंद वधवा के सान्निध्य में पाठ का भोग डाला गया। लंगर बरताया गया। एडवोकेट कुंदनलाल चुघ, रविंद्र मोदी, विजय छाबड़ा आदि ने सेवाएं दीं।

सूरतगढ़| शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में शनिवार को बैशाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कैनाल कॉलोनी गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक दरबार में खालसे का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। प्रवक्ता जगदेव सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे अखंड पाठ के भोग डाले गए। इसके बाद दीवान सजाया गया। रागी हरदीप सिंह, गगन सिंह व सुनील सिंह ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। सचिव हरनेकसिंह गिल ने खालसे के जन्म दिन की बधाई देते हुए चुने गए पांच प्यारों के जीवन पर प्रकाश डाला। अरदास के बाद गुरु का लंगर बरताया गया। इसी तरह श्रीगुरुद्वारा सिंहसभा में खालसे का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधान सुरजीतसिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे अखंड पाठ के भोग डाले गए। इसके बाद दीवान सजाया गया। रागी गुरतेज सिंह व प्रचारक चरणजीतसिंह ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

रत्तेवाला| रत्तेवाला के गुरूद्वारा में वैसाखी पर्व पर गुरूद्वारा के प्रधान गुरदर्शनसिंह उर्फ बिलासिंह ने बताया गुरू के पाठ का भोग व गुरुवाणी एवं धार्मिक दीवान सजाया गया। गुरु की महिमा का गुणगान व कथा रागी पाठी ने किया। अटूट लंगर बरताया गया।

अनूपगढ़. सिंह सभा गुरूद्वारा में अखंड पाठ सुनते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...