कैदी के लिए पत्नी ले जा रही थी पाउडर, मादक पदार्थ का संदेह
श्रीगंगानगर। जेल में बंद एक व्यक्ति से मिलने गई उसकी प|ी से प्रहरियों ने सफेद पाउडर बरामद किया है। पुलिस को इस पाउडर के मादक पदार्थ होने का संदेह है। आशंका जताई जा रही है कि नशे के तौर पर मामूली मात्रा में पाउडर ले जाया जा रहा था। फिलहाल युवती के नाम-पते की जानकारी जुटा उसे छोड़ दिया और पाउडर जब्त कर लिया। पाउडर की जांच होगी, जिसके बाद खुलासा हो सकेगा कि यह मादक पदार्थ है या नहीं। कोतवाली पुलिस थाना के एएसआई राजेंद्र कुमार के अनुसार रविवार दोपहर जेल में बंद सादुलशहर निवासी रोहताश पुत्र सुरेंद्र सिंह से मिलने के लिए उसकी प|ी गई थी।