पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल के लिए कार्यालय पर प्रदर्शन और धरना दिया, आश्वासन पर माने

पेयजल के लिए कार्यालय पर प्रदर्शन और धरना दिया, आश्वासन पर माने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर| वार्ड नंबर 13-14 में पेयजल सप्लाई में सुधार की मांग को लेकर वार्डवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे पीएचईडी के सहायक अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना लगाया। इस बीच एईएन जसवंत औलख, जेईएन प्रमोद कुमार ने धरनार्थियों को आश्वासन दिया कि पानी सप्लाई के लिए बड़े आकार की नई पाइप लाइन डलवाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भिजवाया है। 30 अप्रैल तक स्वीकृति प्राप्त कर काम शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद धरनार्थियों ने धरना हटा लिया। इस दौरान पालिका नेता प्रतिपक्ष मेहताब गुरिया, पार्षद दौलतराम चालिया, पूर्व पार्षद साहबराम विद्यार्थी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवा राजपूत, विशाल राठौड़, शशिकांत, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...