प्रधानाचार्य को दस्तावेज प्रमाणित करवाने के लिए पाबंद करने की मांग
सादुलशहर| गांव बुधरवाली स्थित राजकीय सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य को जाति, मूल निवास प्रमाण-पत्र प्रमाणित करने के लिए पाबंद करने की मांग की है। सरपंच सुखपाल सिंह मान, डायरेक्टर किशनचंद, पंच जगसीर सिंह, पूर्व पंच कौर सिंह सिद्धू, पूर्व डायरेक्टर गरीबदास सहित ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम नीलाभ सक्सेना को ज्ञापन दिया। इसमें उल्लेख किया कि ब्लाॅक के अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य स्टूडेंट्स के दस्तावेज प्रमाणित कर रहे हैं। गांव के स्कूल के प्रधानाचार्य को भी इसके लिए पाबंद करवाया जाए। दूसरी ओर प्रधानाचार्य सागरमल ने बताया कि राज्य सरकार ने एक जनवरी 2015 में शपथ पत्र एवं सत्यापन की व्यवस्था समाप्त कर दी थी। इसी आदेश की पालना की जा रही है।