सादुलशहर| गांव खाराचक के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर सरपंच जसकरण सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में लगाया गया। एसडीएम प्रियंका तलाणियां ने ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में खाद्य सुरक्षा के 50 आवेदन स्वीकृत किए गए।