- Hindi News
- National
- हरियाणा निर्मित शराब की 1620 बोतलें बरामद, क्रूजर में लदे मिले 135 कार्टन
हरियाणा निर्मित शराब की 1620 बोतलें बरामद, क्रूजर में लदे मिले 135 कार्टन
सादुलशहर| पुलिस ने गश्त के दौरान शनिवार को निर्माणाधीन केएसडी पुल के समीप एक क्रूजर को रोककर तलाशी ली। इसमें हरियाणा ब्रांड अवैध शराब के 135 कार्टन मिले। कार्यवाहक एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों करनैल सिंह 32 पुत्र ईश्वरसिंह जाति रायसिख, चालक सुखविंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह जाति रायसिख निवासी दोनों कड़ाकासिंहवाला पुलिस थाना अबोहर सिटी के खिलाफ राजस्थान आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। क्रूजर को जब्त कर लिया गया है। इन कार्टूनों में भरी हरियाणा मार्का देसी शराब की 1620 बोतलें जब्त की गईं हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने क्रूजर के पिछले भाग की सीटें आदि हटाकर पिकअप का रूप दे रखा था। इससे यूं लगता है कि आरोपी पिछले काफी समय से इस वाहन से अवैध शराब लाने एवं सप्लाई करने का कार्य कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस अवैध शराब को विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।