सादुलशहर| गांव प्रतापपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 40 पात्र महिलाओं को रसोई गैस के निशुल्क कनेक्शन, सिलेंडर एवं अन्य उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गुरसेवकसिंह बराड़ ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व सदस्य बलदेवसिंह बराड़ ने कहा कि सरकार ने गरीब परिवारोंं को निशुल्क गैस सुविधा उपलब्ध करवाकर नेक कार्य किया है। इस दौरान युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष छपिंद्रसिंह सिद्धू, किलांवाली सरपंच जसकरण सिंह, जितेंद्र सिंह संधू, पूर्व सरपंच संतासिंह बावरी, चंद सिंह, नायब सिंह आदि मौजूद थे।