पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिग्गी में दूषित पानी की सप्लाई, 23 को धरने की चेतावनी

डिग्गी में दूषित पानी की सप्लाई, 23 को धरने की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर| गांव धोलाचक की जलप्रदाय योजना से नियमित रूप से फिल्टर युक्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने, चारदीवारी का निर्माण करवाने, बंद फिल्टर प्लांट्स शुरू करवाने की मांग की गई है। इस संबंध में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील इकाई ने गुरुवार को एसडीएम प्रियंका तलाणिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें 22 मई तक समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में 23 मई को सुबह साढ़े दस बजे धरना लगाने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बिना फिल्टर पानी सप्लाई से जलजनित बीमारियां फैल रही हैं। बुखार एवं पीलिया की रोगी आने लगे हैं। पानी स्टोरेज डिग्गी में नहर का दूषित पानी भरा हुआ है। वहीं पानी सीधा मोटरों के जरिए सप्लाई किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...