सादुलशहर| राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 16 मई तक कोटा में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणी में पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों का गुरुवार को कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस से सादुलशहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भवानीशंकर सोनी, सचिव नायब सिंह चौहान ने बताया कि छात्र वर्ग में लवप्रीत ने स्वर्ण, करण स्याग, पारस स्याग, दीपक स्याग, मदन देवरथ, ध्रुव बिश्नोई व अमरजीत ने रजत और रोबिन, अर्षदीप, ताराचंद ने कांस्य, छात्रा वर्ग में रिपाक्षी ने स्वर्ण, कमलदीप, कन्या, सोजल, कंगना ने रजत, ललिका व सोनिका ने कांस्य पदक जीता। स्वागत करने वालों में बाबा गुरमेल सिंह, सरपंच बख्तावर सिंह भुप्पल, पार्षद दौलतराम, विनोद वर्मा, आदि शामिल थे।