सादुलशहर: घर में घुसा सांड दरवाजे में फंसा, बाद में गेट काटना पड़ा
सादुलशहर| गांव किलांवाली में शुक्रवार दोपहर एक सांड सोहन सिंह मिस्त्री के घर घुस गया और कमरे में चारा खाने लगा। जब सांड को घर बाहर निकालने के प्रयास किए तो उसने उसने तेजी से दरवाजे को टक्कर मारी। इससे सांड का आधा शरीर फंस गया। बाद में सांड ने जोर लगाकर दरवाजा तोड़ दिया और और गली में आ गिरा। जहां ग्रामीणों ने लकड़ी का दरवाजा तोड़कर सांड को मुक्त करवाया। शुक्र है इस दौरान किसी के चोट नहीं आई।