श्रीगंगानगर। सादुलशहर क्षेत्र के एक गांव का युवक नहर में कूद गया। साधुवाली इलाके में नहर से उसका शव मिला, जिसके बाद परिजनों ने शिनाख्त की। फिलहाल शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज की है। नहर में कूदने वाले युवक की मानसिक स्थिति कमजोर बताई गई है।
जवाहरनगर थाना पुलिस के अनुसार पंजाब फिरोजपुर जिले के गांव तूत निवासी गुरदित्तासिंह पुत्र कतरसिंह जटसिख ने बताया कि परिवादी की बुआ का बेटा गुरभेज सिंह (40) पुत्र बलवीरसिंह निवासी गांव अमरगढ़ सादुलशहर गत दिनों पंजाब स्थित ननिहाल आया हुआ था। गुरभेज की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह पंजाब से ही 17 मई की सुबह करीब आठ बजे निकल गया। परिजन तलाश करते आसपास की कुछ नहरों के किनारे पहुंचे तो एक जगह लोगों ने बताया कि गुरभेजसिंह नहर में कूद गया। इस पर परिजनों ने गुरभेज की फोटो दिखाकर पुष्टि करनी चाही तो लोगों ने तस्वीर पहचान ली।
निगेटिव न्यूज
सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है