पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफीदों अनाज मंडी के बाहर बनी जाम की स्थिति

सफीदों अनाज मंडी के बाहर बनी जाम की स्थिति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | नई अनाज मंडी में गेहूं के सीजन के शुरुआत में ही सफीदों-असंध मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बन गई है। इस जाम के कारण मंडी में कृषि उपज लेकर आने वाले किसानों व अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नई अनाज मंडी में प्रवेश व निकास का एक ही मार्ग खुला है, जिससे जाम की समस्या और विकट रूप धारण कर रही है। शनिवार को जाम की स्थिति की सूचना मार्केट कमेटी सचिव दीपक सिहाग को दी गई। सूचना पाकर सचिव मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इस बाबत सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया गया।

मार्केट कमेटी सचिव सचिव दीपक सिहाग ने कहा कि मंडी के मुख्य मार्ग पर आने व जाने के अलग-अलग मार्ग बनवाए गए हैं लेकिन कुछ वाहन चालक व्यवस्था के विपरीत वाहनों को मार्ग में अड़ा देते हैं, जिसके कारण यह समस्या पैदा होती है।

खबरें और भी हैं...