पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं की तोल में गड़बड़ी करतीं चार फर्म पकड़ी

गेहूं की तोल में गड़बड़ी करतीं चार फर्म पकड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों. मंडी में तोल की जांच करते हुए एसडीएम वीरेंद्र सांगवान।

एसडीएम ने खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | सफीदों

एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने रविवार को गांव खरकरामजी और ढाठरथ सहित कई खरीद केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने की जा रही खरीद व तोल की भी जांच की गई। इस दौरान उन्होंने अपने सामने भरी बोरियों का वजन करवाया तो तोल में गड़बड़ी मिली। तोल में गड़बड़ी मिलने से एसडीएम ने न्यू अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी, गिरिराज इंटरप्राइजेज, शिव ट्रेडिंग, श्री बालाजी ट्रेडिंग को नोटिस जारी कर दिया।

मार्केट कमेटी सचिव राममेहर जागलान को सख्त निर्देश दिए कि वे समय-समय पर जांच करें। एसडीएम ने कहा कि किसानों के साथ कोई भी धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान की फसल को मंडी में ऐसे ही न पड़ी रहने दें। फसल के मंडी में आते ही जल्द से जल्द उसकी बोली करवाकर 72 घंटे के भीतर उसका भुगतान किसानों को करना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने किसानों से खरीद केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिसमें पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, किसानों के ठहरने की व्यवस्था, फसल की तुलाई व्यवस्था आदि के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...