पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाई कोर्ट ने एसडीएम वीरेंद्र के तबादले पर लगाई रोक

हाई कोर्ट ने एसडीएम वीरेंद्र के तबादले पर लगाई रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | एसडीएम वीरेंद्र सांगवान के तबादले पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाकर सरकार को नोटिस कर दिया है। अब सरकार को 23 अप्रैल को कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखना होगा। विदित रहे कि सरकार ने सफीदों के एसडीएम वीरेंद्र सांगवान को नारनौल के सीटीएम के रूप में तबादला किया था। एसडीएम की रिटायरमेंट के चार माह शेष हैं। एसडीएम ने इसकी हाईकोर्ट में एक अपील दायर की थी। इसमें एसडीएम का कहना था कि किसी भी गजटेड या नॉन गजटेड अधिकारी का उसकी रिटायरमेंट से एक साल पहले तबादला नहीं किया जा सकता। इस अपील पर हाईकोर्ट ने उनके सफीदों से नारनौल हुए तबादले पर रोक लगा दी है।

खबरें और भी हैं...