20 मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी
महाराणा प्रताप की जयंती 20 मई 2018 को सफीदों की नई अनाज मंडी में मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए शनिवार देर शाम रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने कस्बे के रेस्ट हाउस में बिरादरी के लोगों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि 20 मई को आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा व मार्केट कमेटी चेयरमैन विक्रम राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम विशाल होगा। इसमें न सिर्फ हरियाणा भर से बल्कि उत्तर भारत से राजपूत बिरादरी के लोग एकत्र होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर महापुरुष की जयंती मनाकर सभी बिरादरियों को सम्मान दिया है।
सफीदों. बिरादरी के लोगों को जानकारी देते हुए श्याम सिंह राणा।