ढाठरथ में आग से 30 एकड़ गेहूं की फसल जली
सफीदों | ढाठरथ में शनिवार देर शाम को करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया।
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही एसडीएम वीरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही गांव के पटवारी को दो दिन के अंदर जली हुई फसल की गिरदावरी करने के आदेश दिए, ताकि पीड़ित किसानों को जली फसल का मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जा सके। एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने पीड़ित किसान सतबीर, राकेश, सुरेश, सूबे सिंह, सुलतान, बलवान, शंकर, जय सिंह आदि से मुलाकात की।