सफीदों मंडी से युवक को दो अवैध बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया
सफीदों | सीआईए टीम ने मतलौडा जिला पानीपत निवासी विक्रम को अवैध दो बंदूकों के साथ काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीआईए हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध तरीके से हथियार लेकर सफीदों की अनाज मंडी में घूम रहा है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वहां खड़े युवक से पूछताछ करनी चाही तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भागकर युवक का पीछा करते हुए उसे काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विक्रम मतलौडा जिला पानीपत निवासी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो नाजायज डोगा गन भी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।