खुले दरबार में 52 शिकायतों का समाधान
गांव बेरीखेड़ा में मंगलवार को एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों की 65 शिकायतें सुनीं, जिसमें से 52 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
जनता दरबार में आवेदकों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड बनाने, वोट कार्ड बनाने के साथ ही ग्रामीणों की बिजली संबंधित समस्याओं के निपटान के लिए स्टाल लगाए गए। जिसका लाभ उठाते हुए आसपास के गांवों के 14 युवाओं ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। ऑपरेटरों की हड़ताल होने से अन्य विभागों के ऑपरेटरों को बुलाकर दरबार में लोगों को सुविधाएं दी गई। एसडीएम ने दिव्यांग युवा दीपक का आधार कार्ड बनवाकर मौके पर सौंप दिया। इस अवसर पर एसडीओ कृषि विभाग सत्यवान आर्य, अश्वनी काजल, बीईओ रामनिवास, मीनाक्षी बूरा और कमलेश बूरा, संदीप पटवारी, रमेश एसीपीओ, डॉ. हरेंद्र चहल, कानूनगो सत्यवान, मार्केट कमेटी सचिव राममेहर जागलान आदि भी मौजूद रहे।