पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा 18 अप्रैल को मनाएंगे भगवान परशुराम की जयंती

युवा 18 अप्रैल को मनाएंगे भगवान परशुराम की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों| भगवान परशुराम की जयंती पर 18 अप्रैल को ब्राह्मण धर्मशाला असंध रोड पर यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। ब्राह्मण सभा के प्रवक्ता संजीव गौतम ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं की भागेदारी रहेगी। जिनका नेतृत्व सतीश सिल्लाखेड़ी, कमल कुश करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं का समाज के प्रति बढ़ता रुझान समाज को अग्रणी बनाने मेें सहयोगी रहेगा। यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम मेें समाज के लोगों के अलावा अनेक समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...