पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लॉक में पहले तीनों स्थानों पर एमडी स्कूल के बच्चों ने किया कब्जा

ब्लॉक में पहले तीनों स्थानों पर एमडी स्कूल के बच्चों ने किया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम में बागडू खुर्द के एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 55 बच्चों में 25 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल स्तर पर पूजा मलिक व साहिल ने 475 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अंजलि ने 472 अंक प्राप्त किए और तीसरे स्थान के लिए अक्षय कुमार ने 470 अंक प्राप्त किए।

आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाट में 10 कक्षा के 41 विद्यार्थियों में 18 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की। स्कूल स्तर पर साक्षी ने 472 अंक प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कृष्ण ने 469 अंक प्राप्त कर दूसरा व विनय ने 460 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागडू कलां में 10 कक्षा के 126 विद्यार्थियों में 56 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की। स्कूल स्तर पर निधि ने 468 अंक प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिया ने 467 अंक प्राप्त कर दूसरा व मधु ने 465 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

कस्बे के गुरु गोबिंद सिंह स्कूल सफीदों में 59 बच्चों में 10 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल स्तर पर बंटी मलार ने 460 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर निशा 424 अंक प्राप्त किए। 12वीं में 62 बच्चों में 16 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल स्तर पर विकास ने 461 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हिमांशु जैन व नवीश ने 441 अंक प्राप्त किए।

कस्बे के बीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों में 61 बच्चों में 19 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल स्तर पर राहुल इंदल ने 453 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राखी 443 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान के लिए दीप्ति 438 अंक प्राप्त किए।

कस्बे के ज्ञान ज्योति स्कूल सफीदों में 140 बच्चों में 31 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल स्तर पर विशाल ने 448 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर प्रभजोत कौर 445 अंक प्राप्त किए और तीसरे स्थान के लिए सागर 444 अंक प्राप्त किए। 12वीं में 68 बच्चों में 12 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल स्तर पर शीतल ने 434 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...