पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को असंध रोड जींद बाईपास राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जोनल संयोजक एवं प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस नरेश जांगड़ा ने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को 73-74वां संशोधन करके पंचायती राज को मजबूत बनाया। जिस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था मैं इस देश को संपूर्ण आजाद तब तक नहीं मानूंगा, जब तक अंतिम व्यक्ति तक विकास की चमक न पहुंच जाए।
उन्होंने कहा कि देश एक जाति व धर्म का नहीं है, सभी धर्मों और जातियों का है, इसलिए राजीव गांधी ने महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया। भारत का युवा इस बात को भी मानता है कि इस देश को कंप्यूटर व 18 साल के युवा नौजवान को वोट का अधिकार दिलाने में राजीव गांधी की अहम भूमिका रही है। इस मौके पर राजेंद्र बोत, कृष्ण कुमार, अयूब खान, पंडित राजेश शर्मा, विनोद महला, लाला मुआना, कपिल शर्मा, राकेश बिद्दू, भूपेंद्र, बलवीर वाल्मीकि, राकेश सिल्ला खेड़ी, राकेश मलिक, दीपक जांगड़ा मौजूद रहे।
सफीदों. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए नरेश जांगड़ा व अन्य।