पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी पंचायती राज व आईटी क्रांति के जनक रहे बचन सिंह आर्य

राजीव गांधी पंचायती राज व आईटी क्रांति के जनक रहे बचन सिंह आर्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में पंचायती राज व आईटी क्रांति के जनक रहे। वे सोमवार को नगर के आर्य सदन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बचन सिंह आर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश की जनता आज भी याद करती है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ने अर्थव्यवस्था के सेक्टर्स को खोला, पंचायती राज के लिए विशेष प्रयास किए, आईटी क्रांति की नींव रखी और युवाओं की चुनावों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए मतदान उम्र सीमा 18 साल की।

खबरें और भी हैं...