पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐंचराखुर्द में निकाली कलश शोभायात्रा

ऐंचराखुर्द में निकाली कलश शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | जगतगुरू ब्रह्मानंद समिति ने ऐंचराखुर्द गांव में कलश शोभायात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बागड़ू ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में आसपास के अन्य गांवों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुकेश बागड़ू ने बताया कि समाज को जोड़ने में धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका है। कलश शोभायात्रा जैसे धार्मिक कार्यक्रम से समाज में एकता बढ़ती है और आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। सफीदों की धरा का धर्म से महाभारत काल से संबंध है। उन्होंने 21 हजार रुपए की राशि मंदिर निर्माण के लिए दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच महेंद्र सिंह, रामपाल, जगबीर सिंह, सतपाल, प्रीत सिंह, सत्यवान सैनी, शीलू खसबर, दलेर सिंह, चंदा सिंह, पंडित पालेराम, नफे सिंह, सतबीर जागलान, राजपाल खसबर आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...