पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफीदों नए बस स्टैंड से मंडी तक रोड होगी चौड़ी

सफीदों नए बस स्टैंड से मंडी तक रोड होगी चौड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि महाराणा प्रताप और उनकी विचारधारा को मानने वाले लोगों के पद चिह्नों पर चलते हुए हजारों वीरों ने देश की आन-बान और शान की सुरक्षा के लिए अपने घर परिवार को छोड़कर अपने प्राणों की आहुति दी। हमें आज उन्हें नमन करने के साथ ही उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए प्रेरणा लेने की जरूरत है। सीएम रविवार को कस्बे की अनाज मंडी में वीर महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद सीएम ने बार में वकीलों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि वकील समाज का ऐसा वर्ग है, जिस पर प्रत्येक व्यक्ति विश्वास करता है। प्रदेश में सर्वजन हिताय योजनाओं के क्रियान्वयन में, समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना करने व उच्च आदर्शों को अपनाने में अधिवक्ताओं का सराहनीय सहयोग हो सकता है। उन्होंने इस दौरान बार में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। जबकि विधायक देशवाल ने 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि सफीदों का एसडीएम कार्यालय परिसर बहुत छोटा है। इस कार्यालय परिसर का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने सफीदों के नए बस अड्डे से सीधा मंडी तक जाने वाले रोड को मजबूत व चौड़ा करने की घोषणा की।

बार में विकास कार्यों के लिए Rs.21 लाख और एसडीएम कार्यालय का विस्तार करने की घोषणा

महाराणा प्रताप सभी के लिए प्रेरणादायक

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपनी बहादुरी और शौर्य के बल पर अपनी विशेष पहचान बनाई। वे सहिष्णुता के पुजारी रहे। ऐसे महान पुरुषों की जयंती से हमें समाज में नया करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए एकजुटता से कार्य करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि इतिहास कोई कैसा भी लिखे, परंतु महाराणा प्रताप ने स्वयं अपनी वीरता से एक इतिहास बनाया है और यही उनकी पहचान है।

सफीदों. समारोह में सीएम मनोहरलाल को स्मृति चिह्न देते आयोजक।

बीरेंद्र सिंह, प्रेमलता की सिफारिश को तवज्जाे नहीं

जयंती समारोह में बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के आने से पहले ही अपना संबोधन खत्म कर समारोह से चले गए थे, लेकिन उन्होंने जाने से पहले सहारनपुर से भिवानी को जाने वाले राजमार्ग का नाम महाराणा प्रताप राजमार्ग के नाम पर रखने की सिफारिश की। वहीं, उचाना विधायक प्रेमलता ने अपने संबोधन में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर से जींद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक खेल स्टेडियम बनाने की सिफारिश की, लेकिन दोनों मांगों पर न मुख्यमंत्री ने कोई तवज्जो दी और न केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने कोई घोषणा की। विधायक अभय चौटाला द्वारा कार्यकर्ताओं को रोजगार देने की बात पर पत्रकारों से सीएम ने कहा कि इस प्रदेश के भविष्य को खराब करने का इससे बड़ा और कोई फार्मूला नहीं हो सकता है।

आईएएस में चयनित दीपक और डाॅ. मुकेश सम्मानित

जयंती के अवसर पर उचाना की विधायक प्रेमलता, उत्तरप्रदेश से विधायक संगीत सोम, ग्रंथ अकादमी के वीरेंद्र चौहान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सिंह राणा ने की। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सुरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह एडवोकेट, राजपूत समाज के अध्यक्ष कर्नल देवेंद्र सिंह, बीजेपी प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, पूर्व विधायक सुरेखा राणा, शशि परमार, रणबीर बिटानी, साहब सिंह लांबा, ठाकुर विक्रम सिंह, अखिल गुप्ता, खिलाड़ी विकास राणा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, डाॅ.ओपी पहल भी उपस्थित रहे। इस दौरान आईएएस में चयनित दीपक पुंडीर, चिकित्सक डाॅ. मुकेश को भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...