सफीदों | गांव धर्मगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात मानसिक परेशानियों के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बिहार के जिला पूर्णिया के गांव नेहा निवासी 22 वर्षीय बुधन के रूप में हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के भाई सुबोध राम ने पुलिस को बताया कि वे बुधन काफी दिनों से शराब पीने का आदी था। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिससे उसने परेशान होकर फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। एएसआई राजपाल ने बताया कि मृतक के भाई सुबोध के बयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।