सफीदों | कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को एआईसीसी सदस्य व पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने अपना समर्थन दिया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश का समस्त सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठा हुआ है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। नगरपालिका कर्मचारी संघ की सरकार के साथ वार्ता पूरी तरह से विफल रही है और सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी मांगे जायज हैं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। इस मौके पर राजेश पारचा, अजय पारचा, राजेंद्र लड्डू, रजत कुमार, विजय पारचा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।